दक्षिणी विस्कॉन्सिन के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत : Police

Samachar Jagat | Saturday, 22 Oct 2022 10:35:50 AM
Six killed in apartment fire in southern Wisconsin: police

विस्कॉन्सिन (अमेरिका) : अमेरिका में हार्टलैंड के विस्कॉन्सिन गांव में शुक्रवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहले सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई थी लेकिन यह सही संख्या छह है। पुलिस ने बताया कि चार मंजिला अपार्टमेंट परिसर में आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हार्टलैंड के पुलिस प्रमुख टोरिन मिस्को ने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस विभाग के कईं कर्मियों ने इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.