Northern Mexico में घात लगाकर किए गए हमले में छह पुलिस अधिकारियों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 27 Jun 2022 09:18:43 AM
Six police officers killed in ambush in northern Mexico

मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती राज्य नुएवो लियोन में रविवार को कथित तौर पर भारी हथियारों से लैस 10 देसी बख्तरबंद वाहनों में आए एक मादक पदार्थ गिरोह द्बारा घात लगाकर किए गए हमले में छह पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

नुएवो लियोन राज्य की पुलिस ने बताया कि हमला कोलंबिया सीमा के पास एक राजमार्ग पर रविवार तड़के किया गया।हमलवारों की संख्या गश्ती दल के अधिकारियों से अधिक थी, हालांकि अधिकारियों ने हमले का डटकर सामना किया। राज्य के अभियोजकों ने बताया कि मृतकों में एक महिला अधिकारी भी शामिल है। हमलावरों की पहचान के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पास के शहर नुएवो लारेडो में लंबे समय से नॉर्थईस्ट गिरोह का दबदबा रहा है। नुएवो लियोन पर पिछले एक दशक में जेटास गिरोह ने कई हिसक हमले किए हैं। कुछ समय तक शांत रहने के बाद इस साल अब फिर से हत्या की अधिक वारदातें होने लगी हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.