दक्षिण अफ्रीकी वायु सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाइसमैन सिमो म्बाम्बो ने IAF चीफ वीआर चौधरी से वायु सेना मुख्यालय में की मुलाकात, 27वें वायु सेना प्रमुख हैं चौधरी

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 06:07:44 PM
South African Air Force Chief Lt Gen Wiseman Simo Mambabo meets IAF Chief VR Chowdhury at Air Headquarters, 27th Air Force Chief

इंटरनेशनल डेस्क। दक्षिण अफ्रीकी वायु सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाइसमैन सिमो म्बाम्बो ने द्विपक्षीय चर्चा के लिए आज सोमवार को वायु सेना मुख्यालय में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से मुलाकात की। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायु सेना (IAF) के 27वें प्रमुख के तौर पर 30 सितंबर को ही कमान संभाल ली है। 

वीआर चौधरी नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) के छात्र रहे हैं। वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज से भी ग्रेजुएट हैं। उनका पूरा नाम विवेक राम चौधरी है। वह 1 जुलाई 2021 को एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा के स्थान पर 45वें वाइस चीफ ऑफ एयर स्‍टाफ बने थे।

गौरतलब है भारतीय वायु सेना द्वारा द्विपक्षीय संबंधों के तहत लगातार कई देशों के साथ साझा संयुक्त आपरेशन भी किये जाते रहे हैं। कई सैन्य प्रमुख लगातार भारतीय सैन्य प्रमुख से मुलाकात करते आए हैं। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.