South Korea : दफ्तर में आग लगने से 7 मरे,46 झुलसे

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 01:13:13 PM
South Korea: 7 dead, 46 injured in office fire

सोल |  दक्षिण कोरिया में डेगू के दक्षिण-पूर्वी शहर में गुरुवार को एक दफ्तर में लगी भीषण आग में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य 46 लोग झुलस गये। समाचार एजेंसी योनहाप ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी। दमकलकर्मियों के मुताबिक आग सियोल से दक्षिण में 302 किलोमीटर दूर सात मंजिला इमारत में तकरीबन पूर्वाह्न 10:55 बजे लगी थी, जिस पर 20 मिनट में ही पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

दुर्घटना में सात लोग मारे गए और 46 लोग झुलस गए। इमारत में फंसे दर्जन भर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने में करीब 50 दमकल गाड़ी और 160 दमकलकर्मी जुटे। पुलिस ने कहा कि विभाग आगजनी की आशंका सहित आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.