South Korea: महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल हुए गिरफ्तार, ये है मामला

Hanuman | Wednesday, 15 Jan 2025 08:47:36 AM
South Korea: President Yoon Suk Yeol, facing impeachment, arrested, this is the matter

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ के ऐलान से जुड़े मामलों में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को गिरफ्तार कर लिया गया है।  दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

खबरों के अनुसार, आज सुबह-सुबह तीन हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ता येओल के घर के पास जमा हुए। इसके बाद यहां पर येओल के समर्थक और सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सदस्य सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद दक्षिण कोरियाई अधिकारी यून सुक येओल को गिरफ्तार करने में सफल हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

इससे पहले राष्ट्रपति यून सुक येओल के वकीलों ने इस कार्रवाई को अवैध बताया। उन्होंने यहां तक बोल दिया  कि राष्ट्रपति यून सुक येओल को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए पूरा षडयंत्र रचा जा रहा है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति यून सुक येओल ने 3 दिसंबर को अचानक देश में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया था। 

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.