Sri Lanka ने परफ्यूम और शैंपू समेत 300 उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया

Samachar Jagat | Wednesday, 24 Aug 2022 01:41:17 PM
Sri Lanka bans import of 300 consumer goods including perfumes and shampoos

कोलंबो |  नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए चॉकलेट, परफ्यूम और शैंपू जैसी 300 उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है। श्रीलंका वर्ष 1948 में अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में विदेशी मुद्रा संकट के कारण वस्तुओं की कमी हो गई है।

श्रीलंका के वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक विशेष अधिसूचना में चॉकलेट, परफ्यूम, मेकअप और शैंपू समेत कुल 300 उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि आयात और निर्यात नियंत्रण नियमों के तहत खाद्य से लेकर मशीनरी उपभोक्ता वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला के आयात पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.