Sri Lanka-Gotabaya-Lead-Maldives : श्रीलंकाई वायु सेना ने की पुष्टि राष्ट्रपति के भागने के लिए उपलब्ध कराया विमान

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Jul 2022 10:16:38 AM
Sri Lanka-Gotabaya-Lead-Maldives : Sri Lankan Air Force confirms plane provided for President's escape

कोलंबो : श्रीलंकाई वायु सेना ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने बुधवार तड़के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके परिवार के लिए एक विमान उपलब्ध कराया, जिसमें सवार होकर वे देश छोड़ मालदीव जा पहुंचे।

डेली मिरर के मुताबिक, उन्हें उड़ान की यह सेवा मौजूदा सरकार के अनुरोध पर श्रीलंका के संविधान में कार्यकारी राष्ट्रपति में निहित शक्तियों के मुताबिक व रक्षा मंत्रालय के पूर्ण अनुमोदन के साथ बंदरनाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आव्रजन, सीमा शुल्क और अन्य सभी कानूनों के तहत दी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका सैन्य विमान देर रात तीन बजे (स्थानीय समयानुसार) मालदीव की राजधानी माले जा पहुंचा। उन्हें आज राष्ट्रपति के पद से अपने इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान करना था कि इससे पहले ही वह देश छोड़कर चले गए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.