Sri Lanka : भारत ने सिहली नव वर्ष से पहले श्रीलंका को 11,000 टन चावल भेजा

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Apr 2022 03:02:23 PM
 Sri Lanka :  India sends 11,000 tonnes of rice to Sri Lanka ahead of Sihali New Year

कोलंबो |  श्रीलंका में 13 और 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले सिहली नव वर्ष से पहले मंगलवार को भारत से 11,000 टन चावल की एक खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंची। अभूतपूर्व खाद्य एवं ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत के बहुआयामी समर्थन के तहत पिछले सप्ताह भी 16,000 टन चावल भेजा गया था।
श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एकट्वीट  में कहा, ''ये आपूर्ति भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध चिन्हित  करती है, जो जारी रहेगी।’’

उच्चायोग ने कहा, ''श्रीलंका के लोगों के नव वर्ष के जश्न से पहले भारत से 11,000 मीट्रिक टन चावल लेकर जहाज चेन ग्लोरी कोलंबो पहुंचा। केवल पिछले सप्ताह में श्रीलंका को भारत के बहु-आयामी समर्थन के तहत 16,000 टन चावल की आपूर्ति की गयी। ये आपूर्ति जो चिन्हित  करती है कि भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध है, जारी रहेगी।’’

गौरतलब है कि भोजन, दवा और अन्य वस्तुओं की खरीद के लिए श्रीलंका को भारत द्बारा घोषित एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के तहत चावल की आपूर्ति की जा रही है। इस ऋण में से 15 करोड़ डॉलर श्रीलंका को चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित किये गये हैं। श्रीलंका को खाद्य वस्तुओं की कमी से उबरने में मदद करने के लिए भारत द्बीप राष्ट्र को लगभग 40,000 टन चावल उपलब्ध करा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.