Sudan : जनजातीय झड़प के बाद दारफुर में और सैनिकों को तैनात किया गया

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Apr 2022 10:50:32 AM
Sudan: More troops deployed in Darfur after tribal clashes

काहिरा:  सूडान में जनजातियों के बीच संघर्ष में बीते पांच दिनों में 175 से ज्यादा लोगों की जान जाने के बाद सेना ने संघर्ष रोकने में मदद करने के लिए पश्चिम दारफुर प्रांत में और सैनिकों को तैनात किया है। अधिकारियों और सहायता एजेंसियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अरब और अफ्रीकी मसलिट जनजाति के बीच लड़ाई का केंद्र रविवार को प्रांतीय राजधानी जिनेना से 80 किलोमीटर पूर्व में क्रेनिक शहर में था। संघर्ष ने अंतत: जिनेना को भी अपनी जद में ले लिया जहां अधिकारियों ने मुख्य बाजार में रात के कर्फ्यू की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने हिसा की निदा की है जो अज्ञात हमलावरों द्बारा क्रेनिक में बीते बृहस्पतिवार को दो अरब लोगों की हत्या के बाद भड़की थी।

उन्होंने सूडान की सरकार और युद्धग्रस्त दारफुर क्षेत्र में एक विद्रोही गठबंधन के बीच 2020 के शांति समझौते के अनुसार स्थानीय संयुक्त सुरक्षा बलों की तैनाती में तेजी लाने का आह्वान किया। दारफुर में शरणार्थियों और विस्थापितों के लिए सामान्य समन्वय विभाग के अनुसार, अकेले रविवार को ही कम से कम 168 लोग मारे गए और 89 अन्य घायल हो गए। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को हुई झड़पों में आठ लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.