Supreme के मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय की पीठ के साथ बैठे

Samachar Jagat | Friday, 03 Feb 2023 12:43:28 PM
The Chief Justice of Singapore sat with the bench of the Supreme Court

नई दिल्ली : सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन शुक्रवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ के साथ बैठे। सिंगापुर में 2012 से चौथे मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सेवा दे रहे न्यायाधीश मेनन उच्चतम न्यायालय की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए शनिवार को होने वाले एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं। सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश समारोह में ''बदलते विश्व में न्यायपालिका की भूमिका’’ पर एक व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम को न्यायमूर्ति एस के कौल और प्रधान न्यायाधीश भी संबोधित करेंगे। भारत के उच्चतम न्यायालय की 28 जनवरी 1950 को स्थापना हुई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.