Japan में अकिहाबारा सामूहिक हत्याकांड के हत्यारे को दी गयी फांसी

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Jul 2022 01:24:06 PM
The killer of the Akihabara massacre in Japan was hanged

टोक्यो  |  जापान की राजधानी टोक्यो में सात लोगों की हत्या के दोषी व्यक्ति को फांसी दे दी गयी। बीबीसी ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी है। हत्यारे तोमोहिरो काटो (जो हत्याकांड के समय 25 वर्ष का था) ने जापान के हाल के इतिहास में सबसे चौंकाने वाली सामूहिक हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया था जब उसने अकिहाबारा जिले में दोपहर के भोजन के समय पैदल चलने वालों की भीड़ पर ट्रक चढा दिया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने राहगीरों पर तेज धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें चार और लोगों की मौत हो गई थी और अन्य आठ लोग जख्मी हो गए थे।

पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उस पर चले मुकदमे में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया था। उसने कहा कि क्योंकि वह ऑनलाइन धमकियों से बहुत परेशान था।जापानी मीडिया ने आज बताया कि काटो (39) को टोक्यो डिटेंशन सेंटर में फांसी दी गई थी। इस वर्ष यह देश में फांसी देने का पहला मामला है। इससे पिछले दिसंबर में तीन लोगों को फांसी दी और 1०० से अधिक कैदियों को मौत की सजा दी गयी है। उसकी 2015 में मौत की सजा को कम करने की अपील को खारिज कर दिया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.