Qatar के शासक मिस्र की यात्रा पर

Samachar Jagat | Saturday, 25 Jun 2022 10:05:02 AM
The ruler of Qatar on a visit to Egypt

काहिरा : कतर के शासक शेख तमीम बिन हमद अल थानी पिछले वर्ष मिस्र के साथ राजनयिक संबंधों की बहाली के बाद अपनी पहली मिस्र यात्रा के तहत शुक्रवार को काहिरा पहुंचे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शेख तमीम का स्वागत किया।

शेख तमीम की दो दिवसीय मिस्र यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्बिपक्षीय संबंधों और सभी क्षेत्रों में समन्वश् बढ़ाने के संदर्भ में बातचीत करेंगे। इसके साथ ही आपसी हित में नवीनतम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा किये जाने की उम्मीद है। अहराम ऑनलाइन समाचार वेबसाइट के मुताबिक शेख तमीम की यात्रा में कई आर्थिक समझौते और मिस्र में विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में कतर के निवेश पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.