सऊदी अरब के दक्षिणी इलाके में यमन के विद्रोहियों के हमले में दो लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 25 Dec 2021 09:39:37 AM
Two killed in attack by Yemeni rebels in southern Saudi Arabia

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)। सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती शहर जिजान में शुक्रवार देर रात यमन के विद्रोहियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी द्बारा प्रकाशित बयान के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा जिसमें सऊदी अरब और यमन के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घायलों में से छह सऊदी अरब के हैं और एक बांग्लादेशी नागरिक है। हमले में आसपास की कारों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

यमन में शिया हूती विद्रोहियों के लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध में यह ताजा सीमा पार हमला है। इससे पहले सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले राजधानी सना पर कई हवाई हमले किए थे।

इससे पहले शुक्रवार को सऊदी अरब ने सना में हवाई हमले किए थे और शहर के केंद्र के समीप सेना के एक शिविर को निशाना बनाया था। हूती और सऊदी अरब की मीडिया ने यह जानकारी दी थी।

यमन में 2०14 में युद्ध शुरू हुआ था जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सना तथा देश के अधिकांश उत्तरी हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। 

यमन के गृह युद्ध में करीब 1,30 ,000  लोग मारे जा चुके है और इसने दुनिया की सबसे खराब मानवीय आपदा को जन्म दिया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.