अमेरिका के आयोवा में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 11 Apr 2022 08:56:25 AM
Two killed in shooting in Iowa, USA

वाशिगटन। अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं। स्थानीय मीडिया स्टेशन डब्ल्यूएचओ 13 ने पुलिस के हवाले से बताया कि तब्बू नाइटक्लब और डाउनटाउन सीडर रैपिड्स के लाउंज में रविवार को स्थानीय समयानुसार 0127 बजे गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार इस घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई हैं जबकि दस अन्य घायलों को निकट के अस्पतालों में ले जाया गया हैं। मीडिया के अनुसार पुलिस ने अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है और इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.