Croatia में दो ट्रेन के बीच टक्कर, कम से कम तीन लोगों की मौत, 11 लोग घायल

Samachar Jagat | Saturday, 10 Sep 2022 09:05:53 AM
Two trains collide in Croatia, at least three killed, 11 injured

जाग्रेब | मध्य क्रोएशिया में शुक्रवार रात एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि टक्कर क्रोएशिया और बोस्निया की सीमा के पास नोवस्का के निकट रात करीब साढ़े नौ हुई। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने कहा, ''टक्कर भीषण थी।’’ प्लेंकोविक ने पुष्टि की कि दुर्घटनास्थल से अभी तक तीन लोगों के शव मिल चुके हैं।  उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन किसी के जीवन को खतरा नहीं है।

अभी तक पता नहीं चल पाया है कि टक्कर होने का कारण क्या था। प्लेंकोविक ने बताया कि यात्री ट्रेन एक स्थानीय लाइन पर चल रही थी और उसमें 13 लोग सवार थे, जबकि मालगाड़ी में केवल इंजन चालक सवार था। उन्होंने बताया कि घायलों में अन्य देशों के नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ट्रेन को पटरी से हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.