Ukraine मारियुपोल में एक और सामूहिक कब्र मिली : अधिकारी

Samachar Jagat | Saturday, 23 Apr 2022 09:10:41 AM
Ukraine Another mass grave found in Mariupol: officials

कीव : यूक्रेन के ध्वस्त हो चुके शहर मारियुपोल के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली है। शहर के मेयर के सलाहकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर की परिषद ने 'प्लेनेट लैब्स’ द्बारा उपग्रह से ली गयी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे सामूहिक कब्र बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि 45 मीटर लंबे और 25 मीटर चौडी इस कब्र में मारियुपोल के कम से कम 1,000 निवासियों के शव हो सकते हैं।

यह भी बताया कि सामूहिक कब्र व्यनोरादने गांव के बाहर देखी गयी है जो मारियुपोल के पूर्व में पड़ता है। इससे पहले उपग्रह तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्बारा दी गयी तस्वीरों में मारियुपोल के पश्चिम में स्थित मनहुस शहर में सामूहिक रूप से 200 से अधिक कब्रें दिखाई दी थीं। सामूहिक कब्र के मिलने के बाद यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि रूस शहर में नागरिकों की हत्या को छिपाने की कोशिश कर रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.