Ukraine-San-Russia : जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति, अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के फरमान पर किया हस्ताक्षर

Samachar Jagat | Friday, 10 Jun 2022 08:53:48 AM
Ukraine-San-Russia : Zelensky signs decree banning Russian President, officials

कीव : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और 200 से अधिक रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने वाले दो अलग-अलग फरमानों पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति की प्रेस सेवा ने यह सूचना दी। इस प्रतिबंध के तहत यूक्रेन से होकर रूस किसी भी तरह की व्यापारिक गतिविधि को संचालित नहीं कर सकेगा जैसे कि आयात और निर्यात और न ही यूक्रेन में किसी संपत्ति का हकदार होगा।

प्रतिबंध में यूक्रेन में रूसियों की संपत्ति को कुर्क करने और रेडियो फ्रिक्वेंसी पर प्रतिबंध भी शामिल है। गुरुवार को हस्ताक्षरित इस फरमान के अनुसार, रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन और क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव सहित 34 शीर्ष रूसी अधिकारियों पर समान प्रतिबंधात्मक उपाय लागू होंगे। इसके अलावा, फरमान में 263 उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी प्रतिबंध जारी किया गया है। इसके तहत, रूसी शैक्षणिक प्रतिष्ठान यूक्रेन के किसी भी शैक्षणिक प्रतिष्ठान के साथ मिलकर सांस्कृतिक, विज्ञान और खेल जैसे विषयों का आदान-प्रदान नहीं कर सकते। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.