Ukraine - Zelensky - Russia जेलेंस्की ने वार्ता में प्रगति की बात कही, लेकिन रूस पर अविश्वास व्यक्त किया

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 10:54:26 AM
Ukraine - Zelensky - Russia Zelensky talks of progress in talks, but expresses distrust of Russia

 कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के वार्ताकारों के साथ जारी वार्ता में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि रूस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। रूस ने मंगलवार को तुर्की के इस्तांबुल में यूक्रेन और रूसी प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद घोषणा की कि रूस यूक्रेन की राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्नीहिव के निकट सैन्य अभियानों को कम करेगा।

अमेरिका और अन्य देशों ने रूस की इस घोषणा पर संदेह व्यक्त किया है। जेलेंस्की ने मंगलवार रात एक वीडियो संबोधन में कहा कि यूक्रेन के सैनिकों के ''साहस और प्रभावी कार्रवाई'' ने रूस को कीव व चेर्नीहिव के आसपास कार्रवाई को कम करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन वार्ता प्रक्रिया को जारी रखेगा। उन्होंने रूस के प्रतिनिधियों की तरफ से आ रहे बयानों पर अविश्वास भी व्यक्त किया। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.