Ukrainev/sRussia : 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर सैन्य हमला बोल सकता है रूस, अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन ने सैन्य हमलों को मुश्किल करने का लिया संकल्प

Samachar Jagat | Saturday, 04 Dec 2021 03:00:51 PM
Ukrainev/sRussia : Russia may launch a military attack on Ukraine in early 2022, US President Biden vows to make military attacks difficult

इंटरनेशनल डेस्क। वैश्विक स्तर पर खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि रूस यूक्रेन देश पर हमला करने की फिराक में है। इसको लेकर रूस और अमेरिका में तनाव बढ़ रहा है। दरअसल अमेरिका यूक्रेन का समर्थन कर रहा है और यही बात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रास नहीं आ रही है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन के यूक्रेन के सैन्य हमलों को मुश्किल करने का संकल्प लिया है। 

इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण कर सकता है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस 1.75 लाख सैनिकों को इसके लिये जल्द तैनात कर रहा है। यूक्रेन सीमा पर सैनिकों की भारी संख्या देखी जा सकती है। 

इसी बीच यूक्रेन सरकार ने भी इसको लेकर चेतावनी जारी की है जिसमें रूस अगले महीने आक्रमण कर सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि हमारे पास रूस की तुलना में सैन्य शक्ति कम है। यूक्रेन के पास रूसी सैनिकों की संख्या 94,300 है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसमें बढ़ोतरी की जाएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.