Russia-Ukraine War- यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम चाहते हैं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Mar 2022 10:11:31 AM
UN chief wants humanitarian ceasefire in Ukraine

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ''यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम’’की संभावित व्यवस्थाओं का पता लगाने के लिए एक पहल की है, ताकि अत्यंत सामग्री की आपूर्ति की जा सके और एक महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के वास्ते राजनीतिक वार्ता के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया जाए। गुतारेस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विश्वव्यापी मानवीय अभियानों के प्रमुख अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की संभावना का पता लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रिफिथ्स पहले ही इस संबंध में कुछ कदम उठा भी चुके हैं।

गौरतलब है कि 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दो मार्च और 24 मार्च को तत्काल युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया था।गुतारेस ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि ''संयुक्त राष्ट्र के लिए यह पहल करने’’ का वक्त है। महासचिव ने कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण करने के बाद से, '' हजारों लोगों की बेवजह जान गई, करीब एक करोड़ लोग विस्थापित हुए...मकान, स्कूल, अस्पताल और अन्य बुनियादी ढांचे तबाह किए गए और दुनिया भर में खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.