UN ने उइगर के मुद्दे पर की चीन की आलोचना, जारी की रिपोर्ट

Samachar Jagat | Thursday, 01 Sep 2022 10:05:04 AM
UN criticizes China on Uyghur issue, report released

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चीन पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया है। संरा ने अपने बहु प्रतीक्षित रिपोर्ट में उइगर मुसलमानों और अन्य जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ दुर्व्यवहार का आकलन किया है, जिसका चीन खंडन करता है।

संरा ने कहा है कि चीन तुरंत सभी व्यक्तियों को उनकी स्वतंत्रता सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए। साथ ही कहा है कि चीन की कुछ कार्रवाइयां मानवता के खिलाफ अपराध सहित अंतरराष्ट्रीय अपराध आयोग की श्रेणी की हो सकती हैं। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संरा ने कहा कि यह सुनिश्चित नहीं हो सकता है कि सरकार द्बारा कितने लोगों को हिरासत में रखा गया है।

मानवाधिकार समूहों का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग क्षेत्र में स्थिति शिविरों में 10 लाख से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि चीन ने संरा से इस संबंध में रिपोर्ट जारी नहीं करने का आग्रह किया था। चीन ने इसे पश्चिमी देशों द्बारा व्यवस्थित तमाशा बताया था। उधर, जांचकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने यातना के विश्वसनीय सबूत का खुलासा किया, जो संभवत: मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.