United Nations : गुटेरेस ने एलिजाबेथ के निधन पर जताया शोक

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 10:44:09 AM
United Nations : Guterres mourns Elizabeth's death

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन से दुख व्यक्त किया गुटेरेस ने एक बयान में कहा, यूनाइटेड किगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की महारानी महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।

उन्होंने शाही परिवार, ब्रिटेन की सरकार, वहां निवासियों और व्यापक राष्ट्रमंडल राष्ट्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली और सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्बितीय की दुनिया भर में उनकी कृपा, गरिमा और समर्पण के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की गई थी। वह दशकों तक व्यापक परिवर्तन के की गवाह रही, जिसमें अफ्रीका का विघटन और एशिया तथा राष्ट्रमंडल का विकास भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि महारानी संरा की एक अच्छी दोस्त थीं और 50 से अधिक वर्षों के अंतराल में दो बार न्यूयॉर्क मुख्यालय का दौरा किया था। वह कई धर्माथã और पर्यावरणीय कारणों के लिए प्रतिबद्ध थीं और पिछले नवंबर में ग्लासगो में संरा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रतिनिधियों से बात की थी। संरा महासचिव ने कहा, मैं महारानी एलिजाबेथ द्बितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं। दुनिया उनकी भक्ति और नेतृत्व को लंबे समय तक याद रखेगी। उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ द्बितीय का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.