US : अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का सरगना अल-जवाहिरी मारा गया

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Aug 2022 09:58:46 AM
US : Al-Qaeda leader al-Zawahiri killed in US airstrike

वाशिगटन : अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का सरगना अयमान अल-जवाहिरी मारा गया है। जवाहिरी अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन-लादेन के मारे जाने के बाद अल-कायदा का सरगना बना था।

करीब दो दशक तक चलाए अभियान के बाद अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान छोड़ने के 11 महीने बाद एक महत्वपूर्ण आतंकवाद रोधी अभियान में अमेरिका ने यह सफलता हासिल की है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने यह हवाई हमला किया। मामले से जुड़े पांच लोगों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर इस हमले की पुष्टि की। इससे बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी घोषणा की कि जवाहिरी काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। उन्होंने इसे ''न्याय’’ के लिए चलाया गया अभियान बताया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.