America और रूस हथियार नियंत्रण निरीक्षण पर वार्ता बहाल करने के लिए तैयार

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2022 09:58:47 AM
US and Russia ready to resume talks on arms control inspection

वाशिगटन : अमेरिका और रूस अपने निलंबित परमाणु हथियार नियंत्रण निरीक्षण को बहाल करने पर जल्द ही वार्ता करेंगे। विदेश विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 महामारी और यूक्रेन पर रूस के युद्ध के कारण इन निरीक्षणों पर रोक लगा दी गयी थी। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि 'न्यू स्टार्ट’ संधि की शर्तों के तहत निरीक्षणों पर बातचीत ''निकट भविष्य’’ में होगी और इसमें यूक्रेन में युद्ध पर कोई बातचीत नहीं होगी।

उन्होंने वार्ता की तारीख या स्थान के बारे में नहीं बताया लेकिन अन्य अधिकारियों ने संकेत दिया कि वार्ता इस साल के अंत में मिस्र में हो सकती है।
संधि की तथाकथित ''द्बिपक्षीय परामर्शक आयोग’’ की बैठक एक साल से अधिक समय बाद होगी और इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि दोनों देश हथियार नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा मतभेदों के बावजूद बातचीत कर रहे हैं।

प्राइस ने वाशिगटन में पत्रकारों से कहा, ''हम दुनियाभर में परिवर्तनकारी शक्ति और कूटनीति तथा संवाद के महत्व में यकीन रखते हैं।’’ अमेरिका और रूस ने मार्च 2020 में कोरोना वायरस फैलने के कारण 'न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दोनों देशों के सैन्य स्थलों के निरीक्षण पर रोक लगा दी थी। समिति की आखिरी बैठक अक्टूबर 2021 में हुई थी लेकिन तब रूस ने अमेरिका द्बारा यूक्रेन का समर्थन करने के विरोध में अगस्त में संधि के निरीक्षण वाले प्रावधानों को लेकर अपना सहयोग एकतरफा तरीके से वापस ले लिया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.