US ने नाटो के 12 सदस्य देशों को युद्ध सामग्री की बिक्री को मंजूरी दी

Samachar Jagat | Thursday, 23 Jun 2022 09:47:44 AM
US approves sale of munitions to 12 NATO member states

वाशिगटन : अमेरिका ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 12 सदस्य देशों को युद्ध सामग्री की बिक्री को मंजूरी दे दी है।
अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने नाटो सपोर्ट एंड प्रोक्योरमेंट एजेंसी ऑफ प्रिसिजन गाइडेड मुनिशन को 220.7 लाख डॉलर की अनुमानित लागत वाली युद्ध सामग्री की बिक्री को मंजूरी दे दी है। बयान में कहा गया है कि ये युद्ध सामग्रियां बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फिनलैंड, यूनान, हंगरी, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और ब्रिटेन के सशस्त्र बलों को दिये जायेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.