US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

Hanuman | Tuesday, 04 Aug 2026 09:46:16 AM
US-Iran War: Iran attacked a US military base with three drones; Trump issued this warning

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान के बीच फिर से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया है। अब उसने आज सुबह कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कम से कम तीन ड्रोन से हमला किया। खबरों के अनुसार, ईरान की आईआरजीसी की ओर से आज सुबह किए गए इस हमले में फिलहाल किसी नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के अनुसार, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने जानकारी दी कि ओमान के तट के पास एक मालवाहक जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने अब बोल दिया कि उसके पास समझौते का आखिरी मौका है। उन्होंने दोहराया कि बातचीत नाकाम रही तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। दूसरी और ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर उसकी बातचीत सिर्फ ओमान के साथ हो रही है।

ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने किया ये दावा
दूसरी और ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने दावा किया है कि सेना यूक्रेन के तीन ठिकानों पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन कीव की ओर से माफी मिलने के बाद ऑपरेशन रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि दोनों देशों के विवाद में अभी तक दोनों पक्षों के बड़ा नुकसान हो चुका है। वहीं भारत सहित दुनिया के कई देशों के कारण इस जंग के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस जंग के समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.