US lawmakers ने हिदुत्व पर अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी में भाग लिया

Samachar Jagat | Thursday, 12 May 2022 01:11:32 PM
US lawmakers attend first-of-its-kind exhibition on Hinduism

वाशिगटन : अमेरिका के कई सांसद इस सप्ताह यूएस कैपिटोल में हिदुत्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस प्रदर्शनी में योग, आयुर्वेद, धर्म, गणित, वास्तुकला, कला, विज्ञान और वर्तमान दौर में हिदुत्व की मौजूदगी जैसे व्यापक विषयों को तलाशने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ''दर्शन - हिदू सभ्यता की झलक’’ नाम की यह प्रदर्शनी एक साल लंबे चले देशव्यापी हिदू धर्म जागरूकता अभियान के तहत 10 और 11 मई को यूएस कैपिटल में आयोजित की गयी। सीनेटर माइक ब्राउन ने कहा, ''मैं हिदू संस्कृति की सराहना करता हूं कि क्योंकि यह एक उद्यमी संस्कृति है। इस दुनिया में हम जो करते हैं, उसकी जड़ें काफी हद तक इसमें हैं। मैं इसे जितना देख रहा हूं, उसके बारे में उतना अधिक जान रहा हूं।’’ अमेरिकी संसद के 32 कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी हिदू परंपराओं और संस्कृति के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रदर्शनी का दौरा किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.