US Russia MP Case : अमेरिका में रूसी सांसद और उसके दो सहयोगियों पर आपराधिक मामला

Samachar Jagat | Friday, 15 Apr 2022 11:11:51 AM
US Russia MP Case : Criminal case against Russian lawmaker and two of his associates in America

न्यूयॉर्क: एक रूसी सांसद और उसके दो सहयोगियों ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सहित रूस की अन्य विदेश नीति एजेंडे के लिए अमेरिकी प्रशासन का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से गोपनीय दुष्प्रचार अभियान चलाया था। अमेरिका के न्याय विभाग के सार्वजनिक नहीं हुए एक अभियोग से यह जानकारी मिली है। यह प्रयास उसी अभियान का हिस्सा था, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने रूसी सरकार द्बारा जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें प्रभावित करने, अमेरिकी संस्थानों में गतिरोध पैदा करने और अमेरिकी व यूरोपीय सहयोगियों के बीच फूट डालने के रूसी सरकार के व्यापक उद्देश्य की पूर्ति का हथकंडा बताया था।

इस मामले में अभियोजकों का कहना है कि रूसी सांसद और उसके सहयोगियों ने अमेरिकी क ांग्रेस के सदस्यों सहित अमेरिका एवं यूरोप के अधिकारियों को अपने पाले में करने की कोशिश की। उन्होंने बैठकों में हिस्सा लेने के लिए झूठे बहानों से अमेरिका में प्रवेश की कोशिश की। अभियोग में रूसी सांसद एलेक्जेंडर बाबकोव (59) की पहचान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के एक उच्च पदस्थ अधिकारी के रूप में की गई है।

वह वर्तमान में रूसी संसद के निचले सदन स्टेट डूमा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। वहीं, उनके दो सहयोगियों 52 वर्षीय एलेक्जेंडर निकोलाइविच वोरोबेव और 58 वर्षीय मिखाइल एलेक्सेयेविच प्लिस्युक को भी मैनहट्टन की संघीय अदालत में आरोपी बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि तीनों आरोपी रूस में रहते हैं और फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं। उन पर न्याय विभाग को सूचित किए बिना एक अमेरिकी नागरिक को रूस और रूसी अधिकारियों के लिए एक विदेशी एजेंट के रूप में कार्य करने की साजिश रचने, अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने और वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.