America : इंडियाना मॉल में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, चश्मदीद ने हमलावर को मारा

Samachar Jagat | Monday, 18 Jul 2022 09:22:58 AM
US: Three killed in shooting at Indiana Mall, eyewitness kills attacker

ग्रीनवुड (अमेरिका) : इंडियाना मॉल में रविवार शाम को 'फूड कोर्ट’ में एक व्यक्ति ने राइफल से गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ग्रीनवुड पुलिस विभाग के प्रमुख जिम इसन ने कहा कि एक व्यक्ति राइफल के साथ ग्रीनवुड पार्क मॉल में घुसा और उसने फूड कोर्ट में गोलीबारी शुरू कर दी।

इसन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक हथियारबंद नागरिक ने संदिग्ध को मार डाला। उन्होंने बताया कि कुल चार लोग मारे गए और दो घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी शाम करीब छह बजे मॉल पहुंचे। अधिकारी मॉल में अन्य पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं, हालांकि उनका मानना ​​है कि गोलीबारी 'फूड कोर्ट’ तक ही सीमित रही। इसन ने कहा कि पुलिस ने 'फूड कोर्ट’ के पास शौचालय में एक संदिग्ध बैग बरामद किया है। इंडियानापोलिस, मेट्रोपॉलिटन पुलिस और कई अन्य एजेंसियां ​​जांच में सहायता कर रही हैं। इंडियानापोलिस के सहायक पुलिस प्रमुख क्रिस बेली ने कहा, ''हम देश में इस तरह की एक और घटना से आहत हैं।’’ ग्रीनवुड की आबादी लगभग 60,000 है और यह इंडियानापोलिस का एक दक्षिणी उपनगर है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.