America यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देगा

Samachar Jagat | Saturday, 09 Jul 2022 09:56:03 AM
US to provide $400 million in additional military aid to Ukraine

वाशिगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को 40करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए विदेश मंत्रालय को अधिकृत किया है। श्री बिडेन ने अपने हस्ताक्षरित बयान में कहा , '' अमेरिका के संविधान और कानून के अंतर्गत राष्ट्रपति के रूप में निहित अधिकारों के तहत मैं विदेशमंत्री को यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए अधिकार सौंपता हूं।’’

उन्होंने आगे कहा , ''हम यूक्रेन के लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष का समर्थन करते हैं। अमेरिका ने पिछले तीन हफ्तों में यूक्रेन को 2.2 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का वादा किया है। अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेगर , ताकि यूक्रेन को अपनी विकसित युद्धक्षेत्र आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता प्रदान की जा सके।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.