Zambia : अफ्रीकी देश जांबिया की लॉटरी लगी...जेमफील्ड कंपनी को खुदाई में 7,525 कैरेट या 1,505 ग्राम का विशालकाय पन्ना मिला, इसी महीने होगी नीलामी

Samachar Jagat | Saturday, 13 Nov 2021 11:22:38 PM
Zambia : African country Zambia got lottery... Gemfield Company found a giant emerald of 7,525 carats or 1,505 grams in excavation, will be auctioned this month

इंटरनेशनल डेस्क। अफ्रीकी देश जांबिया की जैसे किस्मत खुल गई है। पूरे के पूरे देश की कायापलट हो सके जांबिया में इतना विशालकाय पन्ना की खाने मिली हैं। अफ्रीकी देश जांबिया में खनन कार्य में लगी जेमफील्‍ड कंपनी को खुदाई के दौरान 7,525 कैरेट या 1,505g विशालकाय पन्ना मिला। कंपनी के साथ ही जांबिया में हुई खुदान के इतिहास में ये पहला मौका है जब अफ्रीकी देश में इतनी बडी़ मात्रा में कीमती नग पन्ना निकला है। माना ये भी जा रहा है कि पन्ना की ये खान जांबिया की किस्मत बदल सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफ्रीकन कंट्री जांबिया में पन्ना को स्थानीय भाषा में गेंडा नाम दिया गया है। खुदाई के दौरान खोज भूविज्ञानी मानस बनर्जी और रिचर्ड कापेटा ने इस विशालकाय पन्ना को खोजने में अहम भूमिका निभाई है। पन्ना रत्‍न शीशे की तरह से दिखता है। इसका रंग पूरी तरह गहरा हरा है। कंपनी इसी महीने इस पन्ना की नीलामी करने वाली है। 

माना जा रहा है कि इस रत्न की नीलामी से मिलने वाले पैसे से जांबिया में काले गैंडे (पन्ना) का संरक्षण किया जाएगा। वहीं शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और आजीविका से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी इससे होने वाली आय से विकास की उम्मीद बनी है। आपको बता दें कि इससे पहले अफ्रीकी देश बोत्‍सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खुदाई में हाथ लगा था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.