IPL 2024: रोहित शर्मा ने की इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

Hanuman | Tuesday, 02 Apr 2024 09:30:50 AM
IPL 2024: Rohit Sharma equals this shameful record

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 में सोमवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ये मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है।

मैच के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में आरसीबी के दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा आईपीएल में 17वीं बार खाता भी नहीं खोल सके।

दिनेश कार्तिक भी आईपीएल में 17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं ग्लेन मैक्सवेल, पीयूष चावला, मनदीप सिंह और सुनील नरेन  आईपीएल में 15-15 बार खाता नहीं खोल सके हैं। रोहित शर्मा को सोमवार को खेले गए मैच में ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। उनका कैच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पकड़ा।

PC:  espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.