​​​​​​​IPL 2026: चेन्नई की जीत से रोचक हुई प्लेऑफ की जंग, जानें किन-किन टीमों की है संभावना

Hanuman | Wednesday, 06 May 2026 09:24:30 AM
​​​​​​​IPL 2026: Chennai's Victory Intensifies the Playoff Race, Find Out Which Teams Have a Chance

खेल डेस्क। गेंदबाजों के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (52 बॉल पर 87 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकसत दी। चेन्नई की इस जीत से आईपीएल 19 के प्लेऑफ में पहुंचने की जंग रोचक हो गई है। इस जंग में अब चेन्नई की भी एंट्री हो गई है। कैपिटल्स पर मिली जीत से सीएसके ने भी दो अंक हासिल कर कुल अंकों की संख्या 10 तक पहुंचा दी है।

टीम के अब तक 10 मैच हो चुके हैं और चार मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में उसकी भी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं। पंजाब किंग्स का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा है, लेकिन अब पंजाब बाकी टीमों से बहुत ज्यादा आगे नहीं है। शीर्ष पर मौजूद  पंजाब किंग्स के भी अभी तक 13 अंक ही वहीं आरसीबी, एसआरएच, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस भी 12-12 अंक हैं।

अब चेन्नई सुपर किंग्स की एक और जीत उसे 12 अंकों तक पहुंचा देगी। इससे उसकी शीर्ष टीमों में भी एंट्री हो सकती है। सीएसके अपने बचे हुए सभी चार मैच 18 अंकों तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के ​लिए काफी साबित होंगे। इस प्रकार से  चेन्नई के लिए आगामी मैच काफी ज्यादा अहम साबित हो होंगे।

ये तीन टीमें हो चुकी है प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर
दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स अभी तक 10 मैच खेलकर आठ अंक ही हासिल कर सकी है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। केकेआर, मुंबई इंडियंस और एलएसजी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग नहीं के बराबर है।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.