IPL 2026: राजस्थान-मुंबई मैच पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा

Hanuman | Tuesday, 07 Apr 2026 04:45:29 PM
IPL 2026: Threat of Rain Looms Over Rajasthan-Mumbai Match

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का 13वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आज गुवाहटी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शाम 6 बजे तक गुवाहटी में 35% बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना है।

प्रशंसकों के लिए बुरी खबर ये है कि रात के दौरान दो घंटे तक बारिश हो सकती है। इस कारण इस मैच में बारिश बाधा बन सकती है। अब देखना ये होगा कि प्रशंसकों को कितने ओवर का मैच देखने को मिलता है।

राजस्थान रॉयल्स का अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम ने दोनों शुरुआत मैच जीते हैं। वहीं पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। आज मैच होता है तो दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्रिकेट प्रशंसक यहीं दुआ कर रहे हैँ कि मैच में बारिश बाधा नहीं बने।

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.