इन्टरनेट डेस्क। भारत में परिजात वृक्ष ही एकमात्र ऐसा पेड़ है। जो पूरे भारत वर्ष में में पाया जाता है। एक जगह ऐसी मान्यता है कि एक जगह ऐसी है जहां इस पेड़ को छूने भर मात्र से शरीर की सारी थकान गायब हो जाती है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर किंटूर नामक एक गांव है। बताया जाता है कि इस पेड़ का अस्तित्व महाभारत काल में भी था। स्थानीय निवासी इस पेड़ को माता कुंती के नाम से भी जानते हैं।
सामान्यतया किंटूर में इस पेड़ की लम्बाई 45 फीट है और चौडाई 50 फीट है। लेकिन सामान्य पेड़ की लम्बाई 29 से 25 फीट तक ही पाई जाती है।
पेड़ पर लगने वाले फूल रात के समय में खिलते हैं। इन फूलों को तोडऩे की सख्त मनाही है। यह पेड़ अपने आप ही टूट कर गिरते हैं। इन फूलों को लक्ष्मी जी का प्रिय फूलों में गिना जाता है।