तीज पर अपनी पत्नी को राशिअनुसार दें ये उपहार

Samachar Jagat | Friday, 05 Aug 2016 10:22:47 AM
Give this gift to his wife on the amount Teej

तीज के दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना करती हैं। ऐसे में पति का भी फर्ज बनता है कि वो अपनी पत्नी को इस दिन कुछ खास उपहार दें। अगर राशि के अनुसार पति अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में हमेशा खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा। हम आपको बताते हैं आज राशि अनुसार आप अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट दे सकते हैं...

मेष :-

इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को उसकी पसंद के वस्त्र, आभूषण, परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ :-

जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दें तो शुभ और समृद्धि दायक रहेगा।

मिथुन :-

इस राशि के दांपत्य जीवन का स्वामी गुरु है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन, अन्य आभूषण या पीली रंग की सजावटी वस्तुएं गिफ्ट में दे सकते हैं।

कर्क :-

कर्क राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को मोबाइल, लैपटॉप, आईपॉड, आदि उपहार में दे सकते हैं।

सावन महीने की तीज को क्यों कहा जाता है हरतालिका तीज, जानें पूरी कहानी

सिंह :-

इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन को शनि प्रभावित करता है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि आभूषण उपहार में दे सकते हैं।

कन्या :-

राशि कुंडली के अनुसार कन्या राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी गुरु है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।

तुला :-

इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन को मंगल प्रभावित करता है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को धातु से बनी वस्तुएं जैसे शोपीस वगैरह गिफ्ट में दे सकते हैं। लाल रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी दे सकते हैं।

वृश्चिक :-

इस राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को परफ्यूम, सीडी, रेशमी वस्त्र या संगमरमर के शोपीस दे सकते हैं।

धनु :-

राशि कुंडली के अनुसार धनु राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी पत्नी को हरे रंग की कोई भी वस्तु, पेंटिंग या फोटो जिसमें हरियाली दिखाई गई हो के अलावा हाथ में पहनने के आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि दे सकते हैं।

महिलाओं के सजने संवरने का त्यौहार है तीज

मकर :-

इन लोगों के वैवाहिक जीवन पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इस राशि के जातक अपनी पत्नी को चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट उपहार में दे सकते हैं।

कुंभ :-

राशि कुंडली के अनुसार कुंभ राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक अपनी पत्नी को सोने की चेन या आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई वस्तु, कोई एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

मीन :-

इस राशि वाले लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी बुध है। इस राशि के जातकों को अपनी पत्नी को कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, नॉवेल या कोई पुस्तक उपहार में देनी चाहिए।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.