5 May 2023 Rashifal: इन जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल 

Samachar Jagat | Thursday, 04 May 2023 02:39:38 PM
 5 May 2023 Rashifal: Luck will shine for these people, know how your horoscope will be

इंटरनेट डेस्क।  भारत में राशिफल में विश्वास करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। ये लोग राशिफल के हिसाब से ही अपनी दिनचर्चा शुरू करते हैं। आज हम आपको 5 मई 2023 यानी शुक्रवार का राशिफल बताने जा रहे हैं। इस दिन कई राशि के जातको की किस्मत चमक सकती है। 

मेष राशि: ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग इस राशि के जातकों को मिलेगा। 
वृषभ राशि: सेहत के मामलों को छोडक़र इस राशि के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा।
मिथुन राशि: अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। 

कर्क राशि: इस राशि के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 
सिंह राशि: पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में दोस्त मदद कर सकता है। 
कन्या राशि: इस राशि के जातकों की राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े मामलों के कारण प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

तुला राशि: जातकों को परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 
वृश्चिक राशि: व्यक्ति को अप्रत्याशित विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। 
धनु राशि: आपकी किसी धार्मिक आयोजन की योजना बनने की उम्मीद है। 

मकर राशि: दिन शुभ नहीं रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। 
कुंभ राशि: आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। 
मीन राशि: व्यावसायिक दृष्टिकोण से जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। 
 

PC: news18



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.