- SHARE
-
लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर प्रकृति से भरपूर जगह जाना पसंद करते हैं। समुद्र का किनारा भी बहुत सुकूं देता है। आप यदि अपने पार्टनर के साथ हों और समुद्र का किनारा हो तो ये आपके रिलेशन का मजबूत करने वाले पलों में से एक होता है। कर्नाटक में ऐसी कई जगहें हैं जहां आपको इसका पूरा आनंद मिलेगा। आप आज ही कर्नाटक के इन बीचों की सैर के लिए निकल जाएं।
तो आइए जानते हैं कि कर्नाटक जाने के बाद आपको कौन-कौनसे बीच घूमने चाहिये...
1. मरावन्थे बीच
यह जगह काफी सुंदर है। यहां जाकर आप अरब सागर की लहरों के साथ कोडाचादरी पहाडियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां जाकर आप स्कूबा डाइविंग का भी मजा ले सकते हैं।
2. करवार बीच
कनार्टक में करवार बीच लोगों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह बीच कपल के लिए बेस्ट है। करवार बीच बहुत ही रोमांटिक है। यहां आप अपने पार्नटर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां आपको नेचर के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल सकते हैं।
3. गोकर्ण बीच
यह एक छोटा और प्राचीन शहर है। यहां जाकर आप चुभती धूप से राहत पा सकते हैं। यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां आप कई एक्टिवटी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ जाने के लिए यह परफेक्ट जगह है।