Beauty Tips: आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला, मिलेंगे आपकों ये लाभ

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2023 02:17:32 PM
Beauty Tips: Amla is very beneficial for your hair, you will get these benefits

इंटरनेट डेस्क। मौसम सर्दियों का चल रहा है और इस मौसम में बालों से जुड़ी कई समस्याओं को हमे सामना करना पड़ता है। इनमें बालों की ग्रोथ नहीं होना सबसे बड़ा कारण है। इस समय बाल भी बहुत ज्यादा मात्रा में झड़ते है। ऐसे में आप अपनी इन समस्याओं का छुटकारा आंवला से कम कर सकते है। 

बालों के लिए आंवला के फायदे
जानकारी के अनुसार आंवले में विटामिन सी के साथ ही विटामिन ई भी पाया जाता है। जो बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही बालों को भरपूर पोषण भी देता है। इसके नियमित सेवन से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। बाल जल्दी लंबे करने के लिए आप आंवले का तेल भी उपयोग में ले सकते है। 

बालों में आंवला का कैसे करें इस्तेमाल 
आप अपने बालों में कम से कम सप्ताह में दो बार आंवला का तेल लगाएं। साथ ही हर्बल शैम्पू जो आंवला से बना हो उसका उपयोग करें। इसके अलावा आप आंवला पाउडर और नारियल तेल को साथ में मिक्स करके हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं इससे भी आपकों फायदा मिलेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.