इंटरनेट डेस्क। जीवनशैली में बदलाव और खान-पान की गलत आदतें लोगों के लिए कई समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसी कारण लोगों को बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। बालों को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए लोगों को बहुत सी बातों पर ध्यान देना पड़ता है। यहां तक कि उसे अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

आज हम बताने जा रहे है कि किन चीजों को डाइट में शामिल कर अपने बालों को सिल्की और चमकदार बनाया जा सकता है।
बालों को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। पालक में विटामिन-ए, सी, फोलेट और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी होते हैं।

बालों को सिल्की और चमकदार बनाने में शकरकंद भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसको डाइट में शामिल करने से बालों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।