Beauty Tips : जानिये कैसे बिना महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के आप अपनी स्किन को बना सकते है ग्लोइंग और मॉइस्चराइज्ड

Samachar Jagat | Friday, 29 Apr 2022 12:55:34 PM
Beauty Tips : Know how you can make your skin glowing and moisturized without expensive cosmetic products

फल पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होते है  हमारे  बेहतर शारीरक  और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बेहतर त्वचा और बालों के  लिए कई लाभ प्रदान करते हैं। किसी भी फल के बाहरी छिलके को फेंक देना और केवल  बीच का स्वादिष्ट भाग का सेवन करना सामान्य बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के छिलके  त्वचा के लिए लाभकारी  होते  है।

हां, पपीता, आम, केला, नींबू, संतरा, तरबूज, सेब, नाशपाती, या चीकू सहित विभिन्न फलों के  बाहरी छिलकों में महत्वपूर्ण मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, खनिज, पौधे-आधारित एसिड और एंजाइम होते हैं।  जिसको हम कचरा समझ कर फेंक देते है वह हमारी स्किन को टोन और ग्लोइंग करने में हमरी मदत करता है।   

1 केले का छिलका 
केला स्किन  को मॉइस्चराइज करता है और हमारी स्किन सूखने से रोकता है। अगर  केले का पेस्ट बनाने में अपना समय बरबाद नहीं करना कहते तो केले के छिलके बहुत अच्छा उपाये है। अपने चेहरे को धोने के बाद केले के ताजे छिलके से कुछ मिनट तक मसाज करें। मॉइस्चराइज्ड और हेल्थी स्किन पाने  के लिए   फेस क्लींजर से अपने चेहरे को  धो लें। सर्दियों में यह सूजन, खुजली और जलन से भी छुटकारा दिलाता है।

2. पपीते का छिलका

पपीते के छिलके में पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो हमारी  डेड स्किन को हटाने और फेस को स्क्रब करता है जिससे ये हमारी डल स्किन को हटाने और फेस पर नया ग्लो लाता है यह हमारे स्किन टोन को भी  वाइट करता है। आप कच्चे पपीते के छिलके का भी प्रयोग कर सकते है। एक कच्चे पपीते के छिलके को थोड़े से दही और शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। यह भी आपकी स्किन को ग्लो करने में झुर्रिया हटाने में मदद  करता है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.