- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों की गर्दन का रंग त्वचा के बाकी हिस्सों से ज्यादा काला होता है। इससे लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ जाता है। अगर आपकी गर्दन भी एसी प्रकार की है तो आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
इसके माध्यम से आप गर्दन का कालापन आसानी से दूर कर सकते हैं। गर्दन के कालेपन की वजह कोई शारीरिक समस्या नहीं है तो इसे घर पर ही दूर कर सकते हैं। इसके लिए संतरे का छिलका आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
संतरे के छिलके में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो त्वचा के रंग को काले करने के लिए जिम्मेदार टायरोसिन नामक अमीनो एसिड के खिलाफ लड़ने में उपयोगी है। इसके लिए आप संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर लें। अब उसे दूध में मिक्स करके त्वचा पर अप्लाई करें। नियमित रूप से उसका उपयोग करने से आपको फर्क देखने को मिलेगा।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें