Beauty tips: बेसन का इस प्रकार करें उपयोग, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Hanuman | Friday, 10 Jan 2025 03:45:19 PM
Beauty tips: Use gram flour in this way, it will bring amazing glow on your face

इंटरनेट डेस्क। बेसन से कई प्रकार की नमकीन और मिठाइयां बनाई जा सकती हैं।  इससे बनी चीजें बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेसन हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें एल्कलाइन गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए एक प्रकार से क्लींजर का काम करते हैं।

ये त्वचा पर मौजूद धूल, मिट्टी, गंदगी साफ करचेहरे पर खोया हुआ ग्लो वापस लौटाने में उपयोगी हैं। आप दही और बेसन पैक बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में एक टेबलस्पून हल्दी, दो टेबलस्पून बेसन, दो टेबलस्पून दही और आधा नींबू निचोड़ कर मिला लें।

अब इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। अब चेहरे को पानी से धोकर  मॉश्चराइजर लगा लें। ये पैक डेड स्किन सेल निकाल कर चेहरे की टैनिंग खत्म कर देगा और चेहरे पर गजब का का निखार जाएगा। आपको आज से ही इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.