- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में जायफल का उपयोग मसालों के रूप में किया जाता है। यह औषधीय गुणों से युक्त है। इसका उपयोग चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए किया जाता सकता है।
यानी इसके उपयोग से त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां जैसे एक्ने, पिंपल्स या झुर्रियां आदि को दूर किया जा सकता है। जायफल के उपयोग से स्किन इंफेक्शन से छुटकारा तो मिलता है साथ ही त्वचा की चमक भी बढ़ती है।
त्वचा को अच्छे से साफ करने के लिए व्यक्ति को जायफल और कच्चे दूध से तैयार पैक लगाना चाहिए। इसके लिए एक चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच जायफल पाउडर मिलाकर पैक बनाए।
इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद लगभग तीस मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी सेे धोकर साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा के रोमछिद्र खुलेंगे और चमक बढ़ेगी।