इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है, लेकिन वह अभी भी फिटनेस और खूबसूरती के मामले में किसी युवा कलाकार से कम नहीं है।

64 साल की उम्र में अच्छी फिटनेस और खूबसूरती का राज उनकी डाइट और वर्कआउट में छिपा है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि अनिल कपूर अपनी डाइट में क्या लेते हैं। अनिल कपूर अपनी डाइट से शुगर और जंक फूड को दूर रखते हैं और डेयरी प्रोडक्ट्स का भरपूर सेवन करते हैं।

वह खाली पेट भरपूर पानी पीने के बाद नाश्ते में गोभी, सलाद और अंडे से बना सैंडविच खाना पसंद करते हैं। उन्हें स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक या फिर एप्पल जूस पीना बहुत ही पंसद है। डिनर में अलग-अलग सॉसेज के साथ सलाद खाना उन्हें पसंद है। वह उबली हुई दाल और ब्राउन राइस भी खाते हैं।
खुद की फिटनेस को बनाए रखने के लिए बॉलीवुड का स्टार अभिनेता अनिल कपूर आज भी दो से तीन घंटे जिम में गुजारते हैं।
अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 24 दिसंबर को मुम्बई में हुआ था।