CBSE ने Class 10, 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट की जारी

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2022 02:54:18 PM
CBSE has released the date sheet for Class 10, 12 board exams 2023.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 29 दिसंबर को कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी । छात्र सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट--cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2023 या माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। जबकि, सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 या वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी।
 
सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2023: ऐसे करें चेक

सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'Main website' ऑप्शन पर क्लिक करें।
Latest @ CBSE' section, click on 'CBSE Class 10 Date Sheet 2023' or 'CBSE Class 12 Date Sheet 2023' पर क्लिक करें।
सीबीएसई डेट शीट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
अपने डिवाइस पर सीबीएसई 2023 डेट शीट को डाउनलोड करें और सेव करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.