Chhath Puja 2022: लोक आस्था का पर्व छट पूजा आज से शुरू 

Samachar Jagat | Friday, 28 Oct 2022 09:26:47 AM
Chhath Puja 2022: Chhath Puja the festival of folk faith, starts from today

इंटरनेट डेस्क। भारत विविधताओं का देश है और यहां हर राज्य में कोई ना कोई त्योहार चलता ही रहता है। दिवाली पर्व के समापन के साथ ही अब देश में लोक आस्था का पर्व डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।

जानकारों की माने तो कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि से यह पर्व नहाय-खाय से शुरू होता है। छठ पर्व पर संतान की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और षष्ठी माता की स्तुति की जाएगी।

बताया जाता है की लोग इस दिन से स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पूजा के बाद चना, दाल, कद्दू की सब्जी का सेवन करेंगे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। छठ चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.