- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद की की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। उनकी संपत्ति के बारे में जानकार एक बार तो आप हैरान ही रह जाएंगे।
अकेले मोहम्मद बिन सलमान की कुल संपत्ति 214 अरब रुपए से अधिक है। वैसे इस शाही परिवार की कुल संपत्ति 1.4 ट्रिलियन डॉलर है।
एमबीएस के नाम से दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद अभी केवल 35 साल के ही है। वह बेहद ही लग्जुरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।
वह कई शानदार कारोंं के मालिक हैं। इनमें रोल्स रॉयस, लैम्बोर्गिनी, बुगाती, बेंटले और फेरारी आदि शामिल हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को पेंटिंग्स का भी काफी शौक है। रियाद स्थित किंग सऊद यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान शादीशुदा है।