Delhi Police के एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर के एडमिट कार्ड हुए जारी ,जानें कैसे करें डाउनलोड

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Oct 2022 04:05:26 PM
Delhi Police SSC Constable Driver Admit Card Released, Know How To Download

कर्मचारी चयन आयोग ने 11 अक्टूबर, 2022 को एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए है। जो कैंडिडेट दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) -पुरुष के लिए उपस्थित होंगे, वे एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 21 अक्टूबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में एक मल्टी टाइप के चॉइस पेपर होगा जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। कैंडिडेट नीचे दिए गए इन आसान चरणों के जरिए से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें

एसएससी की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध SSC Constable Driver Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल एंटर करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।  
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई को शुरू हुई थी और 29 जुलाई 2022 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 1411 पदों को भरेगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए कैंडिडेट एसएससी की ऑफिशियल साइट देख सकते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.