Devanshi Sanghvi: हीरा व्यापारी की 9 साल की बेटी Devanshi ने 300 करोड़ की संपत्ति छोड़ ग्रहण किया संन्यास

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 08:59:01 AM
Devanshi Sanghvi: Diamond merchant's 9-year-old daughter Devanshi retired leaving property worth 300 crores

इंटरनेट डेस्क। जिसका मन भगवान में लग जाए उसे फिर जीवन में और कुछ दिखाई नहीं देता है उसका मन भगवान के अलावा और किसी में लगता भी नहीं है। ऐसा ही हुआ है गुजरात के सूरत में जहां एक हीरा व्यापारी संघवी मोहन भाई की पोती और धनेश अमी बेन की 9 साल की बेटी देवांशी ने संन्यास ले लिया। 

जानकारी के अनुसार है देवांशी ने 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में जैनाचार्य कीर्तियशसूरीश्वर महाराज से दीक्षा ली। अब वे साध्वी प्रज्ञाश्री कहलाएंगी। खबरों की माने तो देवांशी 5 भाषाओं की जानकार है। वह संगीत स्केटिंग मेंटल मैथ्स और भरतनाट्यम में एक्सपर्ट है। 

बताया जाता है की देवांशी को वैराग्य शतक और तत्वार्थ के अध्याय जैसे महाग्रंथ याद है। बताया जाता है की देवांशी के दादा और पिता देश के जाने माने हीरा कारोबारी है और इनकी 300 करोड़ के आस पास संपत्ति है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.